inshorts

राधे के आशीर्वाद से सपा की साइकल पंचर करेंगे: केशव मौर्य

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 'कमल मुरझाया' बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि राधे के आशीर्वाद से साइकल पंचर करके सैफई भिजवाएंगे। उन्होंने कहा कि राधे-राधे और जय श्रीराम के उद्घोष से सपा को परेशानी होती है। मौर्य ने कहा कि 2047 तक बीजेपी ही सत्ता में रहेगी।