ऐक्टर आमिर खान ने बताया कि पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक के बाद वह 2-3 साल तक डीप डिप्रेशन में रहे। उन्होंने कहा, "मैं घर पर अकेला था और करीब डेढ़ साल तक मैंने खूब शराब पी।" आमिर ने कहा, "मैं एक ऐसा व्यक्ति बन गया था जो एक दिन में पूरी बोतल शराब पी लेता था।"