कन्नड़ ऐक्ट्रेस रान्या राव से जुड़े सोना तस्करी मामले में सीबीआई उनकी शादी के वीडियो फुटेज और मेहमानों की लिस्ट की भी जांच कर रही है। बकौल रिपोर्ट्स, सीबीआई यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन मेहमानों ने रान्या को महंगे तोहफे दिए थे। सीबीआई अफसर उस होटल में भी पहुंचे जहां रान्या की शादी हुई थी।