आरबीआई ने रेपो रेट में बदलाव न करने के साथ-साथ बड़े फैसले लिए हैं। इनमें मौद्रिक नीति समिति के रुख को 'न्यूट्रल' रखना, रिटेल महंगाई दर का अनुमान घटाकर 2.6% करना, जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान बढ़ाकर 6.8% करना, शेयर्स के बदले लोन की व्यक्तिगत सीमा बढ़ाकर ₹1 करोड़ करना, आईपीओ फाइनेंसिंग की सीमा बढ़ाकर ₹25 लाख/व्यक्ति करना शामिल है।