रेप के आरोपी TMC विधायक कोलकाता एयरपोर्ट पर हुए गिरफ्तार
कैनिंग पश्चिम (पश्चिम बंगाल) से TMC विधायक परेश राम दास को सोमवार को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। वह इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई भागने की कोशिश कर रहे थे। उन पर दुष्कर्म, रंगदारी, धोखाधड़ी और आपराधिक साज़िश सहित कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल बारूईपुर ज़िला पुलिस, मुख्यालय में उनसे पूछताछ कर रही है।