रेप करने वालों को नपुंसक बनाकर छोड़ देना चाहिए: राजस्थान के राज्यपाल बागड़े
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े ने कहा है कि रेप करने वालों को नपुंसक बनाकर छोड़ देना चाहिए ताकि लोग उन्हें देखकर कहें कि यह वही है। उन्होंने कहा, "महिलाओं से छेड़छाड़ और रेप होते हैं लेकिन लोग सिर्फ घटना का वीडियो बनाते हैं पीड़ितों की मदद नहीं करते...उन्हें जागरूक करना होगा कि ऐसे लोगों की पिटाई करनी चाहिए।"