केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल के 'हरियाणा की बीजेपी सरकार ने यमुना में ज़हर मिलाया' बयान पर मंगलवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "केजरीवाल आपके पास जल बोर्ड की जो रिपोर्ट है उसे कल सार्वजनिक कीजिए, ज़िम्मेदारी हम लेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "जल बोर्ड का कहना है कि केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं।"