रूपाली गांगुली ने बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में किया पोस्ट, लोगों ने की आलोचना
ऐक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच वहां रहने वाले हिंदुओं की मदद को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, "बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार ने मुझे झकझोर दिया है।" उनके पोस्ट को लेकर कई लोगों ने उनकी आलोचना की है। एक यूज़र ने लिखा, "मणिपुर के बारे में क्या ख्याल है?"