inshorts

रेपिस्ट को ज़मानत व पीड़िता से दुर्व्यवहार, ये कैसा न्याय है?: सेंगर की ज़मानत पर राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्नाव रेप केस के दोषी कुलदीप सेंगर को ज़मानत मिलने के खिलाफ रेप पीड़िता के धरना देने और उसे जबरन हटाए जाने का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा, "बलात्कारियों को ज़मानत...पीड़िताओं संग अपराधियों जैसा व्यवहार...ये कैसा न्याय है?" 'आप' नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा, "BJP के राज में...इंसाफ उल्टा चलता है...ये कड़वी सच्चाई है।"