रैपर अभिनव को खुदकुशी के लिए उकसाने को लेकर उनकी पत्नी व ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज
बेंगलुरु में रैपर अभिनव सिंह की कथित आत्महत्या के बाद कटक (ओडिशा) पुलिस ने उनकी पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनव के पिता ने आरोप लगाया था कि उनका बेटा 'मानसिक तनाव और अवसाद' से जूझ रहा था जिसके लिए अभिनव की पत्नी व ससुरालवाले जिम्मेदार थे।