inshorts

रैपर बादशाह ने खरीदी ₹12 करोड़ से अधिक कीमत की कार

रैपर बादशाह ने रोल्स रॉयस कलिनन II कार खरीदी है जिसकी तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। 6.75 लीटर के ट्विन-टर्बोचार्ज्ड वी12 इंजन से लैस इस लग्ज़री एसयूवी कार की कीमत ₹12 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। पहले से कई लग्ज़री गाड़ियों के मालिक बादशाह ने कार का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, 'ज़ेन वाले लड़के।"