inshorts

रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला के साथ हुआ फ्रॉड, उनके पैन कार्ड पर लिए गए कई फर्ज़ी लोन

टीवी ऐक्ट्रेस रुबीना दिलैक के पति व ऐक्टर अभिनव शुक्ला ने ऑनलाइन एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि उनके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर 5-6 लोगों ने फर्जी लोन लिया है। उन्होंने कहा कि उनके बैंक अकाउंट से कोई रकम नहीं कटी है लेकिन इस फ्रॉड की वजह से वह खुद लोन नहीं ले पा रहे हैं।