भारत की कीमत पर पाकिस्तान से रिश्ता नहीं: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ अमेरिका के करीबी रिश्ते भारत के साथ उसकी साझेदारी की कीमत पर नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका, भारत और पाकिस्तान दोनों की आतंकवाद संबंधी चिंताओं को समझता है और दोनों देशों के बीच तनाव कम करने में रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है।