मार्को रुबियो ने गौतम अदाणी और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन से की मुलाकात
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को मुंबई में अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन से मुलाकात की। मुलाकात का ब्योरा सामने नहीं आया है। इसके बाद रुबियो गुजरात के जामनगर के लिए रवाना हुए जहां वह रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की दुनिया की सबसे बड़ी एकल-स्थल तेल रिफाइनरी और वनतारा का दौरा करेंगे।