राबड़ी देवी ने JDU को दिया ऑफर; कहा- बीजेपी का साथ छोड़िए, हम आपके साथ आ जाएंगे

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बाद उनकी पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी जेडीयू को ऑफर दिया है। उन्होंने कहा, "आप बीजेपी का साथ छोड़िए, हम आपके साथ आ जाएंगे।" वहीं, उन्होंने बिहार विधान परिषद में सोमवार को सत्ता पक्ष से कहा, "लालू प्रसाद को आप लोग क्यों कोसते हैं? उन्हें बिना चोरी के सज़ा हुई।"