राबड़ी देवी ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का किया समर्थन, कहा- वह अपनी जगह सही
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का समर्थन किया है। तेज प्रताप के अलग चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा, "वह अलग लड़ रहे हैं...ठीक है। अपनी जगह पर सही हैं।" लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए निकाल दिया है।