निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने बताया है कि उन्हें फिल्म 'शोले' का सीक्वल बनाने के लिए अप्रोच किया गया था जिसकी कहानी सुनने के बाद उन्हें 'आग' बनाने का आइडिया आया। उन्होंने बताया कि कई खराब फैसलों के चलते फिल्म नहीं चली। उन्होंने कहा, "(अमिताभ) बच्चन साहब की भी गलती है, लेकिन मैं उनका दोष अपने ऊपर ले रहा हूं।"