राम चरण और उनकी पत्नी ने जुड़वा बच्चों का किया नामकरण, जानिए क्या है दोनों नामों का अर्थ
अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना ने अपने जुड़वा बच्चों के नाम साझा किए हैं। राम ने 'वैरायटी इंडिया' से बताया, "हमारे बेटे का नाम 'शिवराम' है जो 2 शाश्वत आदर्शों भगवान शिव और भगवान राम को दर्शाता है...बेटी का नाम 'अनवीरा देवी' है जो असीम साहस और दिव्य नारी शक्ति का प्रतीक है। 'वीरा' वीरता का प्रतीक है।"