फिल्म 'पेड्डी' के प्रमोशनल इवेंट में एक फैन अचानक ऐक्टर राम चरण की ओर दौड़ पड़ा जिसके बाद उनके बॉडीगार्ड केविन ने तुरंत उसे पकड़कर वहां से दूर किया। इस दौरान पास बैठीं ऐक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का घबराया हुआ रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल है। गौरतलब है, केविन पेशे से MMA फाइटर हैं जिन्हें राम चरण ₹2-4 लाख/दिन देते हैं।