धारावाहिक 'रामायण' फेम दीपिका चिखलिया ने इंटरव्यू में 'क्या वह डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का हिस्सा बनना चाहती हैं? पूछे जाने पर कहा है, "मैंने 35-वर्षों से 'सीता' होने की ज़िम्मेदारी निभाई है फिर कुछ और बनने की कोशिश क्यों करूं?" बकौल दीपिका, रामानंद सागर की 'रामायण' जितनी लोकप्रिय हुई थी उतनी कोई 'रामायण' लोकप्रिय नहीं हो सकती।