रामानंद सागर ने 40 साल पहले कैसे सिर्फ ₹7 करोड़ में बनाई थी 'रामायण'?
रामानंद सागर की धारावाहिक 'रामायण' (1987-88) करीब ₹7 करोड़ में बनी थी व करीब ₹9 लाख/एपिसोड खर्च होते थे। रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने बताया था कि बादलों के लिए रूई और अगरबत्ती से धुआं दिखाया जाता था। इसके अलावा दृश्यों को दिखाने के लिए बैक प्रोजेक्शन, मिनिएचर्स, ग्लास पेंटिंग और एसईजी 2000 का इस्तेमाल होता था।