अखिलेश यादव का राम मंदिर जाना फाइनल? राम गोपाल के बयान से मिले संकेत

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने संकेत दिया है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव दिसंबर में अयोध्या के राम मंदिर जा सकते हैं। बकौल रामगोपाल, इटावा में बन रहा केदारेश्वर मंदिर तैयार है और दिसंबर के पहले सप्ताह में इसका उद्घाटन हो सकता है। अखिलेश निर्माण पूरा होने के बाद रामलला के दर्शन करने की बात कह चुके हैं।