inshorts

राम मंदिर जैसा भव्य निर्माण ज़रूर होगा: कृष्ण जन्मभूमि मंदिर को लेकर बीजेपी सांसद हेमा मालिनी

कृष्ण जन्मभूमि मंदिर को लेकर बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा है, "यह ज़रूर होगा...भगवान ने चाहा तो राम मंदिर जैसा भव्य निर्माण होगा और अच्छे से होगा।" वहीं, यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "जैसे अयोध्या में राम लला का भव्य मंदिर बना है वैसे ही भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भी भगवान कृष्ण का मंदिर बनाएंगे।"