राम मंदिर में दान चोरी के आरोपी ने अखिलेश यादव से की थी बात?; सपा प्रमुख ने दी प्रतिक्रिया
रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि राम मंदिर में दान चोरी के आरोपी टिन्नू यादव उर्फ रामशंकर यादव लगातार सपा प्रमुख अखिलेश यादव के संपर्क में था और गिरफ्तारी से पहले उनसे 2-3 बार बात की थी। अखिलेश ने इस पर कहा, "खज़ाना देखकर ये लोग अंधे हो गए...चोर को हर कोई चोर दिखता है।"