राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन बीजेपी दफ्तर में धमाका करने वाले थे आतंकी: एनआईए
एनआईए ने बेंगलुरु के रामेश्वर कैफे में हुए धमाके के मामले में बड़ा खुलासा किया है। एनआईए के अनुसार, कैफे में धमाका करने वाले आतंकियों ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन बेंगलुरु में बीजेपी कार्यालय में धमाका करने का प्लान बनाया था जो असफल हो गया। बकौल एनआईए, आतंकी क्रिप्टो के ज़रिए अपने हैंडलर से पैसे लेते थे।