'रामायण' के 2 नए पोस्टर हुए रिलीज़, 'रावण' के रूप में यश का लुक हुआ वायरल
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के दो नए पोस्टर रिलीज़ हुए हैं। पहले में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में हैं। दूसरे में यश 'रावण' के रूप में हैं जिनका लुक वायरल हुआ है। फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज़ होगी। इसके प्रमोशनल इवेंट में यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट भी शामिल हुए।