रामगोपाल वर्मा पर चंद्रबाबू नायडू व उनके परिवार पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर केस दर्ज

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उनके बेटे और राज्य मंत्री नारा लोकेश और उनकी पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वर्मा ने 2009 में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी की मौत पर आधारित फिल्म 'व्यूहम' के प्रचार के दौरान टिप्पणी की थी।