किसी की मां-बहन का अपमान नहीं होना चाहिए: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर बाबा रामदेव
राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, किसी की मां, बहन या बेटी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। बाबा रामदेव ने सभी जातियों और वर्गों के समान सम्मान की बात कही और ऐसी भाषा को संवैधानिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया।