अभिनेत्री तृप्ति डिमरी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ मालदीव में दिखीं जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। दोनों को पहले भी कई बार एकसाथ देखा जा चुका है। यह तस्वीर खुद सैम ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और हैशटैग में मालदीव का ज़िक्र किया। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है।