रामलीला मंचन का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें लक्ष्मण को रिझाने के लिए शूर्पणखा 'तड़पाओगे तड़पा लो' गाने पर डांस करती दिख रही है। एक यूज़र ने लिखा, "धीरे-धीरे रामायण भी बदल रही है। आने वाले 20 साल में रामायण की स्थिति बहुत चिंताजनक हो जाएगी।" एक अन्य ने लिखा, "मॉर्डन शूर्पणखा है।"