रिया चक्रवर्ती तो 6 दिन...सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर CBI ने क्लोज़र रिपोर्ट में क्या-क्या कहा
सुशांत सिंह राजपूत मौत केस में सीबीआई की क्लोज़र रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता की गर्लफ्रेंड-ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक 8 जून-2020 को सुशांत के घर से गए और 14 जून तक नहीं लौटे। बकौल सीबीआई, रिया ने चोरी/पैसों का गबन नहीं किया और ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जो दर्शाए कि उन्होंने सुशांत को खुदकुशी के लिए उकसाया।