रायपुर के इस मंदिर का लाला लाजपत राय ने किया था उद्घाटन, वेलेंटाइन डे पर होती हैं लव मैरिज

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक ऐसा आर्य समाज मंदिर है जिसका लाला लाजपत राय ने 1907 में उद्धाटन किया था। अब तक इस मंदिर में कई हज़ार जोड़ों का प्रेम विवाह हो चुका है। यहां हर साल औसतन 1,700 से अधिक शादियां होती हैं और यहां वेलेंटाइन डे के आसपास शादी करने वालों की संख्या बढ़ जाती है।