रिलीज़ से कुछ घंटे पहले लीक हुई सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर'; 600 वेबसाइट्स से हटाई गई
सलमान खान और रश्मिका मंदणा की फिल्म 'सिकंदर' कथित तौर पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होने से कुछ घंटे पहले ऑनलाइन लीक हो गई। बॉलीवुड ट्रेड ऐनालिस्ट कोमल नाहता ने X पर लिखा, "प्रोड्यूसर ने अधिकारियों से कल रात 600 साइट्स से फिल्म को हटवाने को कहा लेकिन तबतक नुकसान हो चुका था...यह किसी भी प्रोड्यूसर के लिए बुरा सपना है।"