रिलीज़ से पहले 'फुले' पर CBFC की चली कैंची; अनुराग कश्यप बोले- आपकी क्यों सुलग रही?

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'फुले' की रिलीज़ से पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने कुछ सीन्स पर काट-छांट की मांग की है। इस पर अनुराग ने कहा, "फिल्म 'धड़क 2' की स्क्रीनिंग के दौरान कहा गया कि भारत में कास्ट सिस्टम नहीं है...जब कास्ट सिस्टम नहीं है तो काहे का ब्राह्मण। आपकी क्यों सुलग रही है।"