रिलीज़ से पहले सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ने की बंपर कमाई, ₹165 करोड़ में बिके राइट्स

अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म 'सिकंदर' ने रिलीज़ से पहले ही बंपर कमाई कर ली है। 'पिंकविला' की रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म को अच्छी नॉन थिएट्रिकल डील मिली है और फिल्म के डिजिटल, सैटेलाइट्स और म्यूज़िक राइट्स ₹165 करोड़ में बिके हैं। वहीं, फिल्म का बजट करीब ₹180 करोड़ है।