रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के 37 लाख निवेशकों के लिए आज है बड़ा दिन, अलॉट हुए बोनस शेयर
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के 37 लाख से अधिक निवेशकों के डीमैट अकाउंट में आज बोनस शेयर अलॉट हो गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 29-अगस्त को कंपनी की 47वीं एजीएम में शेयरहोल्डरों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने का एलान किया था। कंपनी ने बोनस शेयर के लिए 28-अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया था।