रिलेशनशिप में क्या होता है 'मैनकीपिंग'?

'मैनकीपिंग' शब्द स्टैनफोर्ड की डेवलपमेंट ऐंड सोशल साइकोथेरेपिस्ट ऐंजेलिका फेरारा ने गढ़ा है। इसका इस्तेमाल तब होता है जब महिलाएं अपने पार्टनर/पतियों की भावनात्मक-सामाजिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें दोस्तों से मिलने को प्रोत्साहित करती हैं। बकौल ऐंजेलिका, आज पुरुष अपनी पार्टनर को छोड़कर किसी से घनिष्ठ संबंध नहीं बना पाते जिससे महिलाएं भावनात्मक बोझ महसूस करती हैं।