रैलिस इंडिया का शेयर 19% तक भागा, Q3 नतीजों के बाद HSBC ने बढ़ाई रेटिंग और टारगेट
टाटा ग्रुप की कंपनी रैलिस इंडिया के शेयर गुरुवार को कारोबार के दौरान 19% तक उछलकर BSE पर ₹280.75 के हाई तक गए। यह तेज़ी दिसंबर तिमाही के नतीजे के बाद ब्रोकरेज फर्म HSBC द्वारा शेयर की रेटिंग को अपग्रेड किए जाने के बाद आई है। HSBC ने रेटिंग बढ़ाकर 'बाय' की और प्राइस टारगेट बढ़ाकर ₹300/शेयर कर दिया है।