बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल की अपकमिंग फिल्म 'द ताज स्टोरी' पर दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और यह साम्प्रदायिक प्रचार बढ़ा सकती है। वहीं, अयोध्या से बीजेपी नेता रजनीश सिंह ने फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग की है।