तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अपने ही पार्टी के विधायकों पर तंज़ कसते हुए कहा है कि उन्हें 'पागल कुत्ते ने काट लिया है'। मुनुगोडे विधायक राज गोपाल रेड्डी ने सीएम पर पक्षपात और विकास निधि के असमान वितरण के आरोप लगाए थे। पार्टी के अन्य विधायकों ने भी भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोप लगाए हैं।