रिश्वत लेते पकड़े गए पंजाब के DIG हरचरण सिंह भुल्लर हुए सस्पेंड

₹5 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़े गए पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सस्पेंड कर दिया गया है। सीबीआई ने 16 अक्टूबर को भुल्लर को गिरफ्तार किया था और घर से कैश, सोना, कई कीमती घड़ियां और महंगी शराब बरामद की थी। भुल्लर नवंबर 2024 में रोपड़ रेंज में डीआईजी नियुक्त हुए थे।