राष्ट्रगान के दौरान संविधान की किताब अपने पैरों के पास रखते दिखे राहुल गांधी, हुई आलोचना
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह राष्ट्रगान के दौरान संविधान की किताब को अपने पैरों के पास ज़मीन पर रखते दिख रहे हैं। सिरसा ने कहा, "राष्ट्रगान के दौरान संविधान को पैरों में फेंकने वाले राहुल...संसद में संविधान बचाने का ढोंग करते हैं...कुछ तो शर्म करो।"