inshorts

राष्ट्रपति मुर्मू ने की परिसीमन विधेयक पर लोकसभा में विचार की सिफारिश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परिसीमन (दूसरा) विधेयक 2026 पर लोकसभा में विचार की सिफारिश की है। लोकसभा सचिवालय ने शनिवार (28 नवंबर) को जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी। संविधान के अनुच्छेद 117(3) के तहत, भारत की संचित निधि से खर्च वाले किसी भी विधेयक को राष्ट्रपति की सिफारिश के बिना संसद से पारित नहीं किया जा सकता है।