राष्ट्रपति मुर्मु ने स्वदेशी 'कलवरी क्लास' की पनडुब्बी INS वाघशीर में की पहली सबमरीन यात्रा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को कर्नाटक के कारवार में नौसेना की स्वदेशी 'कलवरी श्रेणी' की पनडुब्बी INS वाघशीर में यात्रा की। वह पनडुब्बी में यात्रा करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं। उनसे पहले 2006 में दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने पनडुब्बी यात्रा की थी। गौरतलब है, INS वाघशीर स्कॉर्पीन परियोजना की छठी और अंतिम पनडुब्बी है।

Load More