राष्ट्रपति मुर्मु से बेस्ट ऐक्ट्रेस का नैशनल अवॉर्ड लेते समय भावुक हुईं मानसी पारेख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से बेस्ट ऐक्ट्रेस के लिए नैशनल फिल्म अवॉर्ड लेते समय ऐक्ट्रेस मानसी पारिख भावुक हो गईं जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। इस दौरान मानसी के कंधे पर राष्ट्रपति मुर्मु ने हाथ भी रखा। मानसी को यह पुरस्कार गुजराती फिल्म 'कच्छ एक्सप्रेस' के लिए मिला जिसे उन्होंने अपने पति पार्थिव गोहिल के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था।