राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश नारायण सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की है। दरअसल, उप-राष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दे दिया है और राष्ट्रपति से इस मुलाकात के बाद हरिवंश को उप-राष्ट्रपति बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। गौरतलब है, धनखड़ 2022 को हुए चुनाव में उप-राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हुए थे।