यूक्रेन में शनिवार को रूसी ड्रोन हमलों में कम-से-कम 10 नागरिकों की जान चली गई। चेर्निहाइव में 7, कीव में 1 और जापोरिज्जिया में 2 लोगों की मौत हुई है। वहीं, कीव में बिजली-पानी आपूर्ति बाधित हुई। दोनों देशों के बीच हवाई हमले तेज़ हो गए हैं। इससे पहले रूस ने 1,246 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराने का दावा किया था।