inshorts

रूस में भूकंप का ज़ोरदार झटका, 6.7 की तीव्रता से हिली धरती

रूस के कामचटका क्षेत्र में शनिवार को 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भारतीय समयानुसार शाम करीब 6:45 बजे आए इस भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 205-किलोमीटर नीचे था जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसकी गहराई 188-किलोमीटर बताई है। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।