रूस के लिए जासूसी कर रहा था अमेरिकी सैनिक, लंदन की पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
लंदन पुलिस ने मंगलवार को 41 वर्षीय अमेरिकी सैनिक को रूस के लिए जासूसी के संदेह में ग्लूसेस्टर के पास गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई ब्रिटेन-अमेरिका के संयुक्त अभियान में हुई। FBI निदेशक काश पटेल ने ब्रिटिश एजेंसियों को इसका धन्यवाद दिया है। आरोपी फिलहाल लंदन के एक पुलिस स्टेशन में हिरासत में है।