रेस्टोरेंट मालिक ने कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए अपने कर्मियों को गिफ्ट कीं ₹43 लाख की BMWs
SCMP की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में एक रेस्टोरेंट मालिक मा यानली ने अपने टॉप प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को 3 लाख युआन (करीब ₹43 लाख) कीमत की BMW कारें तोहफे में दी हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि उन्होंने यह फैसला एक कर्मचारी को कड़ाके की ठंड में इलेक्ट्रिक बाइक से काम पर आते हुए देखने के बाद लिया।